गुजराती अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन, कई हिंदी फिल्मों में भी किया था अभिनय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज बंदिश बेंडिट्स के एक्टर अमित मिस्त्री आज सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है। अमित ने कई हिंदी और गुजराती फिल्मों-शोज में काम किया है। उनके चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। …

नई दिल्ली। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज बंदिश बेंडिट्स के एक्टर अमित मिस्त्री आज सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है। अमित ने कई हिंदी और गुजराती फिल्मों-शोज में काम किया है। उनके चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने एक्टर की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अमित को ट्रिब्यूट दिया गया है और फैंस को बताया गया कि वो 2004 से मेंबर थे। बॉलीवुड और टीवी के भी कई सितारों ने शोक जताया है। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। एक्टर करण वी ग्रोवर ने लिखा- अमित मिस्त्री के अचानक निधन की खबर से शॉक्ड हूं। कुब्रा सैत ने लिखा- आपको बहुत याद करेंगे। परिवार को संवेदना।

 

अमित मिस्त्री ने ‘बे यार’ जैसी तमाम हिट गुजराती फिल्मों में काम करने व रंगमंच की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के अलवा ‘क्या कहना’,  ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, ’99’, ‘शोर इन द सिटी’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘अ जेंटलमैन’ और हाल ही में आई ‘बैंडिट बंदिश’ नामक लोकप्रिय वेब सीरीज में भी काम किया था।

बताया जा रहा है कि अमित को आज अपने घर में दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वे अपनी बुजुर्ग मां के साथ मुंबई के पश्चिमी अंधेरी स्थित जुहू गल्ली इलाके में रहते थे।

संबंधित समाचार