शाहजहांपुर: पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा का निधन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राममूर्ति सिंह वर्मा का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राममूर्ति वर्मा 71 साल के थे। राममूर्ति वर्मा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में दो बार राज्य मंत्री तथा तीन बार जलालाबाद से तथा …
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राममूर्ति सिंह वर्मा का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राममूर्ति वर्मा 71 साल के थे। राममूर्ति वर्मा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में दो बार राज्य मंत्री तथा तीन बार जलालाबाद से तथा एक बार ददरौल क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य तथा शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद भी रहे थे।
राममूर्ति सिंह वर्मा के निधन पर भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह, विधायक रोशनलाल वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान सभी पार्टियों के लोग मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहजहांपुर के पूर्व सांसद तीन बार के विधायक पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा के निधन पर ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है।
अत्यंत दुःखद!
शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री राममूर्ति वर्मा जी का निधन।
दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना।
भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/zyB5TMn1mm
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 23, 2021
