15 अगस्त को देशभक्ति दिखाने वालों को सोनू सूद का संदेश, इससे जरूरी समय कभी नहीं आएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि देश के लिए कुछ करने और देशभक्ति दिखाने का इससे ज़रूरी समय कभी नहीं आएगा। देश इस वक़्त कोरोना वायरस महामारी के बुरे दौर से गुज़र रहा है। सोनू सूद अपने सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए ज़रूरतमंदों को दवाइयों और ऑक्सीजन की व्यवस्था करवा रहे हैं। …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि देश के लिए कुछ करने और देशभक्ति दिखाने का इससे ज़रूरी समय कभी नहीं आएगा। देश इस वक़्त कोरोना वायरस महामारी के बुरे दौर से गुज़र रहा है। सोनू सूद अपने सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए ज़रूरतमंदों को दवाइयों और ऑक्सीजन की व्यवस्था करवा रहे हैं।

सोनू सूद ने ट्वीट किया, “15 अगस्त को देशभक्ति दिखाने वालों के लिए संदेश- देश के लिए कुछ करने और देशभक्ति दिखाने का इससे ज़रूरी समय कभी नहीं आएगा। ”

इससे पहले सोनू ने ट्वीट किया, “ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और बेड्स। सुबह से आधी रात और अगली सुबह तक। यही तीन शब्द। कभी मैं पास हो जाता हूं, कभी फेल। लेकिन, मैं कोशिश करता रहूंगा। ईश्वर सबकी रक्षा करें। मैं आप लोगों के साथ हूं। ”

 

संबंधित समाचार