बरेली: 28 अप्रैल से होगा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन का पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना महामारी से जंग के बीच टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है, वैक्सिनेशन का चौथा चरण 1 मई से शुरू होना है, जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आररएन सिंह ने बताया कि जिले में शासन के आदेश पर 18 साल के …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना महामारी से जंग के बीच टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है, वैक्सिनेशन का चौथा चरण 1 मई से शुरू होना है, जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आररएन सिंह ने बताया कि जिले में शासन के आदेश पर 18 साल के ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरु हो जाएगा।

जिले में तीसरे चरण का वैक्सीनेशन चल रहा है, जिसमें 45 वर्ष से अधिक के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। तीसरे चरण के वैक्सीनेशन में अब तक करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, एक मई से शुरु होने वाले चौथे चरण के लिए शासन की ओर से गाइडलाइन का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 18 वर्ष से अधिक लाभार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जिससे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका