रामनगर: खेत मे घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के मंगलार क्षेत्र में खेत में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गुलदार की धमक से  गाँव में दहशत का माहौल बना है। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में …

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के मंगलार क्षेत्र में खेत में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गुलदार की धमक से  गाँव में दहशत का माहौल बना है। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार की सुबह ग्राम मंगलार के पूर्व प्रधान धन सिंह हाल्सी ने बताया कि उनके खेत में हेमा रावत अपनी दो पुत्रियों पूनम व कंचन के साथ  घास काट रही थी इसी बीच अचानक खेत में झाड़ियों से निकलकर आए  गुलदार ने हेमा पर पीछे से हमला बोल दिया। घटना के बाद हेमा व उसकी दोनों पुत्रियों ने शोर मचाया तो गुलदार हेमा को लहूलुहान कर मौके से जंगल की ओर भाग गया। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पूर्व में भी गुलदार द्वारा एक महिला पर हमला बोल उसे घायल कर दिया गया था।

जबकि दो दिन पूर्व ही गुलदार ने गांव में दो कुत्तों को अपना निवाला बना लिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि विभाग को कई बार सूचित करने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले में तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज के रेंजर  शेखर तिवारी ने बताया कि एक महिला पर मंगलार क्षेत्र में गुलदार ने हमला कर दिया था।

बताया कि वह वनकर्मियों के साथ घटनास्थल पर गए थे।बताया कि उस क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बड़ा दी गई हैं। रेंजर  तिवारी का कहना  महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसकी हालत ख़तरे से बाहर हैं।महिला को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र भेजकर पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है शीघ्र ही गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ लिया जाएगा उन्होंने ग्रामीणों से भी अकेले जंगल में ना जाने की अपील की है।

संबंधित समाचार