बरेली: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय की किशोरी के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में गांव के लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। जानकारी होते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले …
बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय की किशोरी के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में गांव के लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। जानकारी होते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। किसी ने दोनों का अश्लील हरकत का वीडियो भी फेसबुक पर वायरल कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने लव जिहाद बताकर युवक पर कार्रवाई की मांग की।
कैंट क्षेत्र के कांधरपुर में प्रेमी युगल गांव के पास जंगल में सुनसान जगह पर पहुंचकर अश्लील हरकत करने लगे। दोनों को किसी युवक ने जाते हुए देख लिया था। इसी बीच पहले से ही दोनों पर नजर जमाए दूसरा युवक खेत में पहुंच गया। जिसके बाद युवक ने प्रेमी जोड़े की वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद दोनों से युवक ने कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने ही अपने आप को अलग-अलग समुदाय का बताया। जिसके बाद प्रेमी युगल माफी मांगने लगे।
बताया जा रहा है कि वीडियो तीन दिन पुराना है। हालांकि इस मामले में पुलिस को किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं पुलिस वीडियो वायरल करने वाले की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भी किसी ने हंगामे और पुलिस की कार्रवाई को फेसबुक पर लाइव कर दिया। गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पुलिस सिर्फ तहरीर आने का इंतजार कर मामले को टाले बैठी है।
