बरेली: एसटीएफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी ‘डॉलर’
बरेली, अमृत विचार। यूपी से लेकर उत्तराखंड में डकैती और लूटपाट करने वाले 25 हजार के इनामी डॉलर छैमार को एसटीएफ ने तीन साल बाद ईंट भट्टे से गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से वहां छिपकर रह रहा था। एसटीएफ और उत्तराखंड पुलिस उसे वारदात के बाद से तलाश कर रही थी। मुरादाबाद के …
बरेली, अमृत विचार। यूपी से लेकर उत्तराखंड में डकैती और लूटपाट करने वाले 25 हजार के इनामी डॉलर छैमार को एसटीएफ ने तीन साल बाद ईंट भट्टे से गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से वहां छिपकर रह रहा था। एसटीएफ और उत्तराखंड पुलिस उसे वारदात के बाद से तलाश कर रही थी।
मुरादाबाद के ताहरपुर मैनाठेर के रहने वाले डालर छैमार पुत्र गययुर छैमार ने कई लूट और डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उसने मुरादाबाद के साथ साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में 2018 में डकैती डाली थी। उसने मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में पाटोवाली मिल निवासी राजू सिंह के घर में घुसकर लकड़ी के डंडे से महिला व उसके भाई पर हमला करके लूटपाट की थी। इस डकैती में उसका भाई और रिश्तेदार भी शामिल था।
पुलिस घटना के बाद से डालर की तलाश कर रही थी। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कुछ समय पहले एसटीएफ बरेली को पता चला की डालर हरियाणा के सलम्बा में स्थित एक ईंट भट्टे में काम कर रहा है। शुक्रवार की शाम को एसटीएफ वहां पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
