बरेली: सात लाख राशन कार्ड धारकों को दो महीने मिलेगा मुफ्त राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संकट के बीच सरकार ने जरुरतमंद लोगों को एक बड़ी राहत दी है। कोरोना काल में पिछले साल की तरह इस बार भी सरकार ने दो माह का राशन मुफ्त बांटने की घोषणा की है। अधिकारियों ने राशन वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में करीब 7 लाख राशन …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संकट के बीच सरकार ने जरुरतमंद लोगों को एक बड़ी राहत दी है। कोरोना काल में पिछले साल की तरह इस बार भी सरकार ने दो माह का राशन मुफ्त बांटने की घोषणा की है। अधिकारियों ने राशन वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में करीब 7 लाख राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा लेकिन राशन वितरित करना बड़ी चुनौती होगा। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही राशन का वितरण किया जाएगा।

देश में कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने गरीबों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ अगले दो महीने मई और जून में देने की घोषणा की है। इसके तहत गरीबों को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के फैसले से जिले में करीब 7 लाख राशन कार्डधारकों को सरकार के मुफ्त राशन का लाभ मिलेगा।

बताते चलें कि पिछले साल कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लाकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। लाकडाउन में सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियां बंद हो गईं थीं और प्रवासी श्रमिक अपने घर को लौट रहे थे। उन्हें भोजन के लिए परेशानी न हो, इसी उदेश्य से केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी।

टोकन सिस्टम से हो सकता है वितरण
मौजूदा समय में कोरोनो की दूसरी लहर को देखते हुए राशन कार्डधारकों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत राशन वितरण करना अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। पिछले साल लाकडाउन में देखा गया था कि मुफ्त का राशन पाने के लिए राशन की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगना शुरू हो जाती थीं। जिससे शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाता था। इस संबध में एआरओ धर्मेन्द सिंह ने बताया कि अगर दुकानों पर ज्यादा भीड़ जमा होती है तो पिछली बार की तरह दुकानों पर टोकन के जरिए राशन का वितरण किया जा सकता है।

कोटेदार दहशत में, बोले- ई-पाश मशीन से फैल सकता है संक्रमण
देश के साथ शहर में लगातार कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या एक रिकार्ड बना रही है। जिसको लेकर सभी लोग दहशत में है। अब बढ़ते कोरोना संक्रमण में ई-पाश मशीन से राशन वितरण करने से कोटेदार भी चिंता में पड़ गए है। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के पदाधारियों ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा कि हजारों की संख्या में कार्डधारक ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाकर राशन लेते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहेगा। उन्होने राशन वितरण के लिए किसी दूसरे तरीके से वितरण करने की मांग की है।

संबंधित समाचार