कोविड-19: खिलाड़ी कुमार ने दिखाया दिल्ली वालों के लिए बड़ा दिल
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कोरोना महामारी के समय दिल्ली के लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी के कारण देश इस वक्त मुश्किल समय से जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। अक्षय कुमार ने पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की संस्था को …
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कोरोना महामारी के समय दिल्ली के लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी के कारण देश इस वक्त मुश्किल समय से जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। अक्षय कुमार ने पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। गौतम गंभीर कोरोना संक्रमित लोगों को फैबीफ्लू दवा निशुल्क बांट रहे हैं।
गौतम गंभीर की संस्था लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रही है। अक्षय कुमार ने भी उनकी मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। गौतम गंभीर ने अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, ‘इस समय में हर मदद उम्मीद की एक किरण है। गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के लिए शुक्रिया अक्षय कुमार। इससे जरूरतमंदों के लिए खाना, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी। ‘ अक्षय कुमार ने भी गौतम के ट्वीट का रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, ‘ये सच में बहुत मुश्किल समय है। मुझे खुशी है कि मैं मदद कर सकता हूं। उम्मीद है कि हम जल्द ही इस समय से बाहर आएंगे। सुरक्षित रहिए।”
Every help in this gloom comes as a ray of hope. Thanks a lot @akshaykumar for committing Rs 1 crore to #GGF for food, meds and oxygen for the needy! God bless ?? #InThisTogether @ggf_india
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 24, 2021
