हल्द्वानी: गर्मी में टूरिस्ट से भरे रहने वाले नैनीताल में पसरा सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी के दिनों में नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ के कारण जहां दिनभर चहल पहल रहती थी वहीं पिछले साल से यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। कोरोना जैसी महामारी को लेकर यहां और हल्द्वानी में घोषित सफ्ताहिक बंदी का खासा असर दिखाई पड़ रहा है। सुबह नौ बजे तक सब्जी दूध की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी के दिनों में नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ के कारण जहां दिनभर चहल पहल रहती थी वहीं पिछले साल से यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। कोरोना जैसी महामारी को लेकर यहां और हल्द्वानी में घोषित सफ्ताहिक बंदी का खासा असर दिखाई पड़ रहा है। सुबह नौ बजे तक सब्जी दूध की दुकानें बंद होने के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी बिना वजह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से सख्ती से निपटते दिखे।

रविवार को सुबह से ही कोविड कर्फ्यू के दौरान शहर की दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। सब्जी दूध जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें सुबह नौ बजे तक खुली रही। इधर हल्द्वानी से सब्जी का वाहन नहीं पहुंचने के सब्जी मंडी भी नहीं लगाई गई। जिस कारण बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। 9 बजते ही दुकानें बंद हुई तो शहर में सन्नाटा पसरने लगा। गिने चुने लोग सड़कों पर आते जाते दिखे। इस दौरान कर्फ्यू का अनुपालन कराने के लिए पुलिस भी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर डटी रही। बिना वजह घरों से सड़कों पर निकले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटते दिखी।हालांकि वाहन चालकों से पूछताछ करने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों ने लगातार मास्क के बिना बाहर न निकलने और शाररिक दूरी का ध्यान रखने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके लोग लोग लापरवाह बने हैं। नैनीताल में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना लगभग 35 लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके बावजूद लोग प्रशासन की अपील को नजरंदाज कर रहे हैं। जिसके चलते यहां कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा और मंडरा रहा है। मालूम हो कि पिछले साल भी यहां गर्मी के दिनों में कोरोना महामारी को लेकर बाहर से आने वाले पर्यटकों ने अपनी सैरसपाटा को प्रोग्राम स्थगित कर दिया था।

संबंधित समाचार