पहले कानून ने दी सजा, अब कोरोना रहा सता, जेल में बंद 17 कैदी कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर की सेंट्रल जेल में 17 बंदियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्धू ने आज बताया कि डॉक्टर्स ने कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इलाज शुरू कर दिया है और उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं। रविवार को पीबीएम अस्‍पताल से आई …

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर की सेंट्रल जेल में 17 बंदियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्धू ने आज बताया कि डॉक्टर्स ने कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इलाज शुरू कर दिया है और उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं।

रविवार को पीबीएम अस्‍पताल से आई टीम ने जेल परिसर में कोविड वार्ड सहित पूरी जेल को सेनेटाइज किया है। सभी आवश्‍यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि बाहर से आये बंदियों की रविवार को भी जांच की गई है।

सिद्धू ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय द्वारा सोमवार से जेल में कोरोना जांच शिविर आयोजित होगा जिसमें पूरे स्‍टाफ एवं बंदियों की कोरोना जांच की जाएगी।

जानकारी के अनुसार बीकानेर जेल में पहले से सजा काट रहा कोई कैदी अब तक कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। जो पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है वे गत दिनों ही हनुमानगढ़ एवं रतनगढ़ की जेलों से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। उन्‍होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आये कैदियों के लिये अलग कोविड वार्ड खोल दिया है। उनका इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार