अयोध्या: माता-पिता की मौत के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम, कोरोना की आशंका से लोगों में खौफ
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में चौबीस घंटे के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। एक दिन पूर्व पिता की मौत, दूसरे दिन सुबह माता की और दोपहर में पुत्र की भी मौत हो गयी। तीनों की मौत कोरोना से होने की आशंका जताई जा रही है। जनकारी के अनुसार …
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में चौबीस घंटे के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। एक दिन पूर्व पिता की मौत, दूसरे दिन सुबह माता की और दोपहर में पुत्र की भी मौत हो गयी। तीनों की मौत कोरोना से होने की आशंका जताई जा रही है।
जनकारी के अनुसार श्री राम जन्मभूमि मंदिर सेवा समिति के उपाध्यक्ष रहे तुलसी नगर अयोध्या निवासी रामभद्र पाठक का शनिवार को निधन हो गया था।
वहीं रविवार की सुबह उनकी पत्नी की भी मौत हो गयी। पिता का अंतिम संस्कार कराने के बाद पुत्र गिरीश पाठक की भी तबीयत खराब हो गई और उन्हें दर्शन नगर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां रविवार की दोपहर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में समस्या थी।

गिरीश पाठक का.सु. साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री भी रहे साथ ही नगर के विख्यात ज्योतिष आचार्यों में भी उनकी गणना होती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इनके परिवार में यही तीनों लोग ही थे। 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया लोग शोकाकुल हो उठे। कोरोना से मौत की आशंका जताई जा रही है।
कोरोना से पूर्व डिप्टी जेलर मूलचंद सरोज की मौत
मंडल कारागार के पूर्व डिप्टी जेलर मूलचंद सरोज की कोरोना से मौत हो गई। वह कुछ दिन पूर्व मंडल कारागार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे। रायबरेली में रह रहे थे। हालत खराब होने पर अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। प्रोटोकॉल के तहत जमथरा घाट पर रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।
