बरेली: बगैर सेनेटाइजर के कब्रिस्तान में नहीं दफन होने दिया जाएगा जनाजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच श्मशान के साथ कब्रिस्तान में भी सुपुर्द ए खाक को लेकर सावधानी बरती जा रही है। चौपुला स्थित गिहार बस्ती के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक के नियम में बदलाव किया गया है। कोरोना से मरने वालों की मय्यत दफनाने से पहले कब्रिस्तान में सेनेटाइजर लेकर आना होगा। मय्यत …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच श्मशान के साथ कब्रिस्तान में भी सुपुर्द ए खाक को लेकर सावधानी बरती जा रही है। चौपुला स्थित गिहार बस्ती के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक के नियम में बदलाव किया गया है। कोरोना से मरने वालों की मय्यत दफनाने से पहले कब्रिस्तान में सेनेटाइजर लेकर आना होगा। मय्यत लेकर आने वाले मास्क लगाकर आएंगे और हाथों में दस्ताने भी पहनेंगे। कब्रिस्तानों में इसको लेकर बोर्ड व पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

कोरोना ने एक बार फिर लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। चौपुला रोड स्थित तकिया म्यूडी कब्रिस्तान में कोरोना गाइडलाइन को सख्ती से लागू कर दिया है। कब्रिस्तान कमेटी ने कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन बनाई है। जिसके तहत कब्रिस्तान में एक पोस्टर लगा दिया है और एक नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है जिसमें लोगों से अपील करते हुए कहा गया है कि मय्यत में आने से पहले पांच लीटर सेनेटाइजर कब्रिस्तान को दिया जाएगा जिस सवारी या एम्बुलेंस से मय्यत लाई जाएगी वो सीधे अंदर कब्रिस्तान में जाएगी।

कोविड 19 की बीमारी से मरने वाले को मय्यत के साथ आने वाले सभी लोग दस्ताने, मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करेंगे। जनाजा लेकर आने वालों को पूरी पूछताछ करने के बाद ही सुपुर्द ए खाक की इजाजत दी जाएगी। हालंकि अभी तक कोई भी संक्रमित जनाजा कब्रिस्तान में नहीं आया है।

संबंधित समाचार