थल: पेयजल मंत्री ने किया रामगंगा नदी तटबंध का स्थलीय निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थल, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने आज रामगंगा नदी में बन रहे सुरक्षा तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने सुरक्षा तटबंध के विषय में विभाग के अधिकारियों से कार्य की प्रगति जानी और अवशेष कार्य को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश भी दिए। थल में बरसात के …

थल, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने आज रामगंगा नदी में बन रहे सुरक्षा तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने सुरक्षा तटबंध के विषय में विभाग के अधिकारियों से कार्य की प्रगति जानी और अवशेष कार्य को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश भी दिए।

थल में बरसात के दिनों में उफान पर रहती रामगंगा नदी से बाढ़ के खतरे को देखते हुवे राज्य सरकार ने रामगंगा नदी के किनारे कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के द्वारा 3 .25 करोड़ की लागत से सुरक्षा तटबंध का कार्य प्रगति चल रहा है।

मंत्री चुफाल ने बताया शीघ्र ही थल बाजार के रामगंगा नदी के दाई छोर में भी सुरक्षा तटबंध के लिए योजना स्वीकृति कराये जाने की बात कही है।इस समय तटबंध का कार्य रामगंगा नदी के बाई वाले छोर में किया जा रहा है। इस मौके शीचाई विभाग के अधिकारी ,सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह देऊपा,दिनेश चंद्र पाठक,भाजपामंडल अध्यक्ष कमल कन्याल,तेन सिंह चुफाल ,चिंता मंडी जोशी ,महीराज भैसोड़ा ,चंदन कोश्यारी,नवीन कोश्यारी, भूपाल सिंह सत्याल, रमेश बम, जीवन बोरा,भानु सत्याल ,अमर जीत राम भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार