लखनऊ: राजधानी में कोरोना से अब तक 1675 लोगों की मौत
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में कोरोना संक्रमण के नये केसों में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह तक जो केस 6 हजार से ऊपर रोजाना मिल रहे थे वह अब घटकर साढ़े चार हजार तक पहुंच चुके हैं। यहां सोमवार को 4 हजार 566 नये केस दर्ज किए गये हैं। जबकि 21 लोगों …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में कोरोना संक्रमण के नये केसों में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह तक जो केस 6 हजार से ऊपर रोजाना मिल रहे थे वह अब घटकर साढ़े चार हजार तक पहुंच चुके हैं। यहां सोमवार को 4 हजार 566 नये केस दर्ज किए गये हैं। जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के दोनों चरणों में अभी तक 1675 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक्टिव केस 50 हजार 627 हैं। इसमें कई केस ऐसे हैं जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि काफी संख्या में अस्पताल में भी इलाज चल रहा है।
वहीं नये सक्रंमण केस कम मिलने के पीछे की वजह दो दिन सप्ताह में चल रहे लॉकडाउन को बताया जा रहा है। अधिकारियो का कहना है सरकार के आदेश पर जो दो दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है उससे कोरोना संक्रमण की चेन टूट रही है। अब धीरे-धीरे नये केस मिलने और कम होंगे।
बाजार खुलते ही लग रही भीड़
सप्ताह में दो दिनों का लॉकडाउन समाप्त होते ही भीड़ लग जा रही है। सोमवार को इसका एक नजारा आलमबाग सब्जी में मंडी में देखने को मिला। लोगों की जबरदस्त भीड़ के चलते कोविड- 19 की गाइडलाइन की ऐसे धज्जियां उड़ीं मानो कोरोना नाम की कोई चीज ही नहीं थी। लोग सोशल डिस्टेसिंग की परवाह किए बिना ही भीड़ में शामिल हो रहे हैं। जबकि लोगों को जागरूक करने में प्रदेश सरकार अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके लोग मानने को तैयार नहीं है। लखनऊ में अमीनबाद बाजार, डंडईया बाजार, निशातगंज बाजार समेत कई ऐसे बाजार हैं जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।
