बरेली: तीन अध्यापक और व्यापारी नेता समेत पांच की मौत, 873 संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण प्रतिदिन लोगों की जान ले रहा है। 24 घंटे में फिर तीन अध्यापक और व्यापारी नेता समेत पांच लोगों की जान ले ली। वहीं 24 घंटे के भीतर 873 संक्रमित भी मिले हैं। मृत्युदर और संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आने की वजह से अधिकारी भी परेशान हैं। स्वास्थ्य …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण प्रतिदिन लोगों की जान ले रहा है। 24 घंटे में फिर तीन अध्यापक और व्यापारी नेता समेत पांच लोगों की जान ले ली। वहीं 24 घंटे के भीतर 873 संक्रमित भी मिले हैं। मृत्युदर और संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आने की वजह से अधिकारी भी परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि कुछ लोगों की अभी रिपोर्ट अपडेट नहीं हुई है।

मृत संक्रमितों में सुभाषनगर निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर उपाध्यक्ष सर्राफ राजेश अग्रवाल की कोरोना से मौत हो गई। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्राथमिक विद्यालय कालीबाड़ी/परसाखेड़ा प्रथम के प्रधान अध्यापक हरिओम सिंह यादव ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्राथमिक विद्यालय सराऊ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीनू कौशल का कोविड अस्पताल में निधन हो गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय डोहरिया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात फरहा रईस ने कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।

इसके साथ मेवाराम गंगवार, नवाबगंज के गांव हरदुआ किफायत तुल्ला की भी कोविड से मौत हो गई। इधर, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रंजन गौतम ने बताया कि जिले में रिकवरी दर बढ़ने से राहत मिली है। सोमवार को 4485 लोगों की जांच हुई। जिसमें 3612 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके साथ 410 लोग कोविड अस्पतालों से ठीक होकर घर चले गए।

संबंधित समाचार