अयोध्या: कोरोना से निजी अस्पताल के प्रबंधक की मौत
अयोध्या। कोरोना वैश्विक महामारी से जनपद में हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर के सरयू मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ. सीपी शुक्ला का अचानक निधन हो गया, जिसके कारण चिकित्सा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार मृतक डॉ. सीपी शुक्ला अभी …
अयोध्या। कोरोना वैश्विक महामारी से जनपद में हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर के सरयू मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ. सीपी शुक्ला का अचानक निधन हो गया, जिसके कारण चिकित्सा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार मृतक डॉ. सीपी शुक्ला अभी कुछ दिनों पूर्व कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद वह घर पर ही अपना उपचार करा रहे थे। इसी बीच मंगलवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। डॉ. शुक्ला सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी भी निभाते रहें है। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही जिले के डॉक्टरों ने शोक व्यक्त किया है।
