बरेली: दादा के साथ जा रही बच्ची को कार ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दादा के साथ खेत पर जा रही सात साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए मिनी बाईपास स्थित निजी …

बरेली, अमृत विचार। दादा के साथ खेत पर जा रही सात साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

बच्ची की मौत के बाद उसके परिजन गमजदा हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शाही थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी राजेन्द्र ने बताया कि उनकी 7 साल की बेटी अपने दादा बाबूराम के साथ खेत पर जा रही थी।

तभी एक तेज रफ्तार कार उसे पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज