बरेली: अचला खन्ना का लखनऊ में निधन, यूपी बोर्ड में डायरेक्टर पद से हुईं थीं सेवानिवृत्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। मूल रूप से बरेली के खत्रियांन मोहल्ले की रहने वाली अचला खन्ना यूपी बोर्ड में डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं। वह लखनऊ में अपने भाई के परिवार के साथ रह रहीं थीं। 11 अप्रैल को कोरोना से ही उनके भाई प्रभात खन्ना के निधन हुआ था। उसके पहले बीमारी की हालत में अचला …

बरेली। मूल रूप से बरेली के खत्रियांन मोहल्ले की रहने वाली अचला खन्ना यूपी बोर्ड में डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं। वह लखनऊ में अपने भाई के परिवार के साथ रह रहीं थीं। 11 अप्रैल को कोरोना से ही उनके भाई प्रभात खन्ना के निधन हुआ था।

उसके पहले बीमारी की हालत में अचला खन्ना को लखनऊ के एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। स्वभाव से सरल किन्तु बहुत अनुशासन में रह कर जीवन जीने वाली अचला खन्ना ने आज दोपहर में 3 बजे लखनऊ के अस्पताल अंतिम सांस ली।

संबंधित समाचार