पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: आठवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। कोरोना की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आठवें एवं अंतिम चरण के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से राज्य की 294 सीटों में से 35 सीट पर मतदान शुरू हो गया। जो साढ़े शाम छह बजे तक चलेगा। बंगाल में अंतिम चरण में चार जिलों मालदा, कोलकाता उत्तरी, मुर्शिदाबाद …

कोलकाता। कोरोना की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आठवें एवं अंतिम चरण के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से राज्य की 294 सीटों में से 35 सीट पर मतदान शुरू हो गया। जो साढ़े शाम छह बजे तक चलेगा। बंगाल में अंतिम चरण में चार जिलों मालदा, कोलकाता उत्तरी, मुर्शिदाबाद और वीरभूम की 35 विधानसभा सीटों के लिए आज शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू गया है।

अपडेट-

03 बजे तक 68.46 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में विधानसभा की 35 सीटों के लिए जारी वोटिंग में अपराह्न तीन बजे तक 68.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

01 बजे तक 56.19 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में विधानसभा की 35 सीटों के लिए जारी मतदान में दोपहर एक बजे तक 56.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सुबह 11 बजे तक 37.80 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में विधानसभा की 35 सीटों के लिए जारी मतदान में सुबह 11 बजे तक 37.80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बीच मध्य कोलकाता में देसी बम फेंके गये
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें एवं अंतिम चरण के तहत मध्य कोलकाता में मतदान जारी रहने के बीच बृहस्पतिवार की सुबह इलाके के महाजाति सदन के सामने देसी बम फेंके गये। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के मध्य में स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर हुई। घटना से लोग दहशत में हैं।

जोड़ासांको से भाजपा उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित ने आरोप लगाया कि जब वह विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रही थीं तब उनके वाहन पर देसी बम फेंके गये। उन्होंने कहा कि बम मेरी कार पर फेंके गये लेकिन मैं बच गयी। मैं निश्चित रूप से सभी मतदान केंद्रों का दौरा करूंगी। पुरोहित ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की और यह मतदाताओं को डराने की साजिश है।

सुबह 9 बजे तक 16.04 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में विधानसभा की 35 सीटों के लिए जारी मतदान में सुबह 9 बजे तक 16.04 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मोदी ने लोगों से की कोरोना से बचाव के साथ मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का पालन करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने और लोकतंत्र के इस उत्सव को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के आखिरी दौर का मतदान हो रहा है। मैं लोगों से आह्वान करता हूं कि वे कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान करें और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करें।

राज्य में अंतिम चरण में 35 महिला प्रत्याशियों समेत कुल 283 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दांव पर होगा। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 53,55,835 पुरुष, 41,21,735 महिला मतदाताओं और 158 उभयलिंगी मतदाताओं समेत 84,77,728 मतदाता करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 43,55,835 है।

मतदान के लिए कुल 11,860 मतदान स्थल बनाये गये हैं। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हैं क्योंकि इन चुनावों से तय होगा कि मुख्यमंत्री एवं तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी दो मई को होने वाली मतगणना के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए लौट पायेंगी या नहीं। वैसे केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सुश्री बनर्जी को इस बार सत्ता से बेदखल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

राज्य में आठवें चरण के लिए स्वतंत्रण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय बलों की 641 कंपनियों को तैनात किया गया है। जिनमें से 224 बीरभूम जिले, 212 मुर्शिदाबाद, 110 मालदा और 95 उत्तरी कोलकाता में तैनात किया गया है। भीड़ से बचने के लिए प्रत्येक बूथ में केवल 1000 मतदाता वोट डाल सकेगे और मतदान कर्मियों का टीकाकरण करने के भी उपाय किए गए।

संबंधित समाचार