‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोविड-19 बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थी। चंद्रो तोमर की देवरानी और उनकी तरह दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाजों में से एक प्रकाशी तोमर ने अपने ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ”मेरा …

नई दिल्ली। ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोविड-19 बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थी। चंद्रो तोमर की देवरानी और उनकी तरह दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाजों में से एक प्रकाशी तोमर ने अपने ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ”मेरा साथ छूट गया। चंद्रो कहां चली गयी।”

उनके बेटे विनोद तोमर ने आज कहा कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी तो मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। उनका इलाज मेरठ के आनंद अस्पताल में चल रहा था। आज 3 बजे उन्होंनें अंतिम सांस ली।

चंद्रो तोमर को इस सप्ताह के शुरू में सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परीक्षणों से पता चला कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत गांव की रहने वाली चंद्रो तोमर ने जब पहली बार निशानेबाजी शुरू की तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती।

गांव की पृष्ठभूमि पर बनी बॉलीवुड फिल्‍म सांड की आंख मृतका दादी चंद्रो तोमर और उनकी देवरानी प्रकाशी तोमर की रियल लाइफ स्‍टोरी पर ही आधारित है। अभिनेता आमिर खान के अपने शो ‘सत्‍यमेव जयते’ में भी वे शामिल हुई थी। शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो ने कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं भी जीती और उनको विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज भी माना जाता था।

संबंधित समाचार