फिटकरी के पानी का उपयोग कर बच सकते हैं कोरोना से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग लेकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं, लेकिन परेशानी की बात यह है कि इनमें ज्यादा चीजें या तो महंगी हैं या फिर इन्हें लेकर चलना मुमकिन नहीं है लेकिन अगर आपको हाथ धोने के लिए कुछ नहीं मिल रहा हो तो फिटकरी आपके …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग लेकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं, लेकिन परेशानी की बात यह है कि इनमें ज्यादा चीजें या तो महंगी हैं या फिर इन्हें लेकर चलना मुमकिन नहीं है लेकिन अगर आपको हाथ धोने के लिए कुछ नहीं मिल रहा हो तो फिटकरी आपके काम आ सकती है। इस देसी नुस्खे से आप बड़ी आसानी से बैक्टिरिया और वायरस को दूर रख सकते हैं।

आयुर्वेदाचार्य डॉ.वीपी सिंह का कहना है कि यदि घर या बाहर साबुन या सेनेटाइजर न मिले तो फिटकरी का टुकड़ा इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि फिटकरी में एल्मुनियम सल्फेट होता है जो पानी को बिलकुल स्वच्छ कर देता है। अगर पानी में एक टुकड़ा फिटकरी डालकर उससे हाथ धोते हैं तो बीमारियों से बचने में सहूलियत होगी। कुल मिलाकर फिटकरी घुले पानी से हाथ धोना सादे पाने से कहीं ज्यादा प्रभावी है।

बताया कि इसके साथ ही संक्रमित मरीज हैं तो घबराएं नहीं, वह प्रतिदिन 5 लौंग के साथ 7 तुलसी के पत्ते को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें और फिर उसका सेवन करने से कैसा भी बुखार हो उतर जाता है। गले में खराश है या सांस लेने में तकलीफ है तो फिटकरी को साफ धोकर एक गिलास शीशे के पानी में उसे 10 से 20 सेकंड के लिए छोड़ दें। फिर फिटकरी बाहर निकालकर उस पानी का सेवन करें। थोड़ा सा पानी बचा लें और उसे हथेली पर रखकर दोनों नाक से खींचे। दिन में 3 से 4 बार ऐसा करने से सांस संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।

संबंधित समाचार