बरेली: शुक्रवार को राहत, 656 संक्रमित मिले, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कई दिनों से कोरोना संक्रमण दोगुनी रफ्तार से लोगों को संक्रमित कर रहा था लेकिन शुक्रवार को जो आंकड़े सामने आए, उसने कुछ राहत दी। संक्रमितों की संख्या में कमी आई, वहीं मृत्युदर में भी कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को जिलेभर में 4500 जांचों की रिपोर्ट आई। जिसमें 656 लोग कोरोना …

बरेली, अमृत विचार। कई दिनों से कोरोना संक्रमण दोगुनी रफ्तार से लोगों को संक्रमित कर रहा था लेकिन शुक्रवार को जो आंकड़े सामने आए, उसने कुछ राहत दी। संक्रमितों की संख्या में कमी आई, वहीं मृत्युदर में भी कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को जिलेभर में 4500 जांचों की रिपोर्ट आई। जिसमें 656 लोग कोरोना संक्रमित निकले। राहत की खबर रही कि 3471 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

पिछले दो दिन संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच रहा था। जिले में दो संक्रमितों की मौत हुई है। मृत संक्रमितों में हाफिजगंज निवासी गुलाब राय की कोरोना के चलते मौत हो गई। रामपुर-दिल्ली हाईवे स्थित कोविड एल-2 अस्पताल में संक्रमित की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से समय पर बेड न देने के चलते मौत हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रंजन गौतम के अनुसार पवन विहार, बिहारीपुर, प्रेमनगर, नार्थ सिटी कालोनी, वैष्णोपुरम कालोनी, गांधीनगर, सहसवानी टोला, राजेंद्र नगर, गुलमोहर पार्क, सनराइज इंक्लेव, राजीव रेजिडेंसी, डीडीपुरम, वाटिका सनसिटी, एलआईसी कालोनी, मुंशीनगर, ग्रेटर ग्रीन पार्क कालोनी, एकतानगर, रोहलीटोला, दुर्गानगर, इंद्रप्रस्थ कालोनी, सिविल लाइंस, कुंवरपुर, देव विहार स्टेट, अखिलेश नगर, कानून गोयान, शिवनगर, अशोक विहार, कर्मचारी नगर, बानखाना, आशीष रायल पार्क, रबड़ीटोला, इंद्रानगर, गांधीपुरम समेत अन्य जगह संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार