हल्द्वानी: अपर जिला जज का कोरोना संक्रमण से निधन, अधिवक्ताओं ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर जिला जज/पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी के जज वरुण कुमार की कोविड-19 महामारी से मौत हो गई।  उनका ऋषिकेश एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम को उनका निधन हो गया। जज वरुण कुमार की पत्नी अर्चना सागर भी पॉक्सो कोर्ट हल्द्वानी में न्यायाधीश के पद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर जिला जज/पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी के जज वरुण कुमार की कोविड-19 महामारी से मौत हो गई।  उनका ऋषिकेश एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम को उनका निधन हो गया। जज वरुण कुमार की पत्नी अर्चना सागर भी पॉक्सो कोर्ट हल्द्वानी में न्यायाधीश के पद पर तैनात है।

हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने शोक सभा आयोजित एडीजे वरुण कुमार को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि एडीजे वरुण कुमार ऋषिकेश के रहने वाले थे। वह हल्द्वानी कोर्ट में अपर जिला सत्र न्यायाधीश भी रह चुके थे।

वह व्यवहारिक थे और अधिवक्ताओं का सम्मान करते थे। उनके निधन की समाचार मिलते ही न्यायिक महकमा और अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोक जताने वाले में विनीत परिहार, घनानंद जोशी, दिगंबर किरौला, चंद्रशेखर जोशी, मेहरबान सिंह कोरंगा, राम सिंह बसेड़ा, प्रकाश जोशी, आरएस पालनी, डीडी कांडपाल, भुवन भाकुनी आदि शामिल थे।

 

संबंधित समाचार