यूपी के इस जिले में सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र में रविवार को तालाब में एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि सुलतानपुर सीमा के पास भौसरनपुर गांव के तालाब में करीब 28 वर्ष युवक का शव बरामद हुआ है। जो करीब 7-8 …

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र में रविवार को तालाब में एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि सुलतानपुर सीमा के पास भौसरनपुर गांव के तालाब में करीब 28 वर्ष युवक का शव बरामद हुआ है। जो करीब 7-8 दिन पुराना है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से आसपास के इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  लोगों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार