बरेली: 21 केंद्रों पर युवाओं को लगेगा कोरोना रोधी टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश में कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू हो गया। इसी अभियान के तहत सोमवार को जिले के 21 केंद्रों पर 3000 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी …

बरेली, अमृत विचार। देश में कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू हो गया। इसी अभियान के तहत सोमवार को जिले के 21 केंद्रों पर 3000 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि शनिवार को हुए टीकाकरण में जिले के कुल 2111 लोगों का टीका लगा।

टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि पिछले वैक्सीनेशन के सफल होने के बाद जिले में दस वैक्सीनेशन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है जिसमें ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी चयन किया गया है। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर सभी सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
जिला महिला अस्पताल 120, बानखाना 100, सुभाषनगर 120, बाकरगंज 100, पुराना शहर 100, जगतपुर 100, सिविल लाइंस 200, इज्जतनगर 100, बिथरी चैनपुर 200, मढ़ीनाथ 100, फरीदपुर 200, नबावगंज 180, भमौरा 180,रामनगर150, भोजीपुरा 200, फतेहगंज 200, मीरगंज 200, बहेड़ी150, क्योलड़िया 100, आवंला 100 और क्यारा 100

संबंधित समाचार