बरेली: महिला की मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। उसके बाद उसके मामा ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस बुला लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। लकड़ी के ढेर में गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं उसके मामा ने बताया कि …

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। उसके बाद उसके मामा ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस बुला लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। लकड़ी के ढेर में गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं उसके मामा ने बताया कि परिवार के लोगों ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के लेखपाल कॉलोनी निवासी ओमकार ने बताया कि उसके बड़े भाई रामपाल की मौत के बाद उनकी बेटी लक्ष्मी उनके पास ही रहती थी। दो साल पहले उन्होंने भतीजी का विवाह कर दिया था। उनकी भतीजी मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका इलाज भी शहर के मानसिक चिकित्सालय से किया जा रहा था।

ससुराल के लोगों को जब उसके मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी हुई तो उसे छोड़ दिया। उसके बाद से ही वह उनके पास रह रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर में अचानक वह लकड़ी के ढेर में गिरी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार