बरेली: चुनाव ड्यूटी में गए दो और शिक्षकों ने गंवाई जान
बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के दो और शिक्षकों प्रीति और जफर अहमद ने रविवार को कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। इनकी ड्यूटी भी चुनाव में लगाई गई थी। वहां से आने के बाद भी यह दोनों बीमार हुए थे। बेसिक में अब शिक्षकों की मौत का कुल आंकड़ा 20 को …
बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के दो और शिक्षकों प्रीति और जफर अहमद ने रविवार को कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। इनकी ड्यूटी भी चुनाव में लगाई गई थी। वहां से आने के बाद भी यह दोनों बीमार हुए थे। बेसिक में अब शिक्षकों की मौत का कुल आंकड़ा 20 को पार कर चुका है।
प्राथमिक विद्यालय बेहटा बुजुर्ग में प्रीति गोस्वामी शिक्षामित्र के पद पर तैनात थी। चुनाव से आने के बाद से उनकी तबियत में कुछ दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद तबियत में सुधार होने की जगह उल्टा और बिगड़ने लगी। रविवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय धौरा में सहायक पद तैनात जफर अहमद चुनाव ड्यूटी के बाद संक्रमित हुए थे।
सबसे पहले वह राजश्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बेड न मिलने की वजह से वह वहां पर भर्ती नहीं हो सके। इसके बाद बहेड़ी के एक निजी अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन लेवल गिरने की वजह से रविवार को इन्होंने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि बीएसए ने मतगणना में इनकी ड्यूटी रिर्जव में लगाई थी।
