बरेली: कोरोना से ट्रेनी पीसीएस और चार शिक्षकों समेत नौ की मौत, 876 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ी है। सोमवार को ट्रेनी पीसीएस डा. प्रशांत कुमार, चार शिक्षक समेत नौ लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 876 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। डा. प्रशांत कुमार की एयरलिफ्ट से सर गंगाराम हास्पिटल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई है। पहले उनका …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ी है। सोमवार को ट्रेनी पीसीएस डा. प्रशांत कुमार, चार शिक्षक समेत नौ लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 876 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। डा. प्रशांत कुमार की एयरलिफ्ट से सर गंगाराम हास्पिटल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई है। पहले उनका भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

वहीं गुलड़िया निवासी ओमवती की सोमवार को हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए। यहां जांच में संक्रमित पाई गई। परिजन कोविड अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। प्राथमिक विद्यालय म‌ुड़िया जगरूप भदपुरा की ऋतु द्विवेदी और भगवती देवी चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन सौ बेड हॉस्पिटल में संजय कुमार नाम के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई। जबकि कोविड एल-2 अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

रंजीत सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमकार सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर के प्रधानाध्यापक सत्यपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शहर की एक निजी फर्म के मैनेजर अविनाश शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 3058 लोगों की कोरोना की जांच की गई। वर्तमान में 17 कोविड अस्पतालों में 1296 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। जिसमें से 857 ऑक्सीजन, 439 आईसीयू व 96 संक्रमित वेंटिलेंटर पर हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रंजन गौतम ने बताया कि सिविल लाइंस, रामपुर गार्डेन, सुभाषनगर, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, माडल टाउन, पवन बिहार, प्रेम नगर, कुतुबखाना, कालीबाड़ी, अखिलेश नगर, कानून गोयान, शिवनगर, कर्मचारी नगर, बानखाना, बिहारीपुर,नार्थ सिटी कालोनी, सहसवानी टोला, ग्रीन पार्क कालोनी, समेत अन्य जगह संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार