खौफ के साए में जी रहे इस गांव के लोग, अब तक आधा दर्जन लोगों की हो चुकी है मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के अमानीगंज विकासखंड के चंदौरा गांव मे सर्दी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पखवाड़े भर में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग अभी भी बीमार हैं। एक के बाद एक हो रही मौत से गांव के सहमें हुए है। …

अयोध्या। जनपद के अमानीगंज विकासखंड के चंदौरा गांव मे सर्दी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पखवाड़े भर में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग अभी भी बीमार हैं। एक के बाद एक हो रही मौत से गांव के सहमें हुए है। गांव में अजीब तरह का सन्नाटा पसरा हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी और कोरोना से मिलते-जुलते लक्षणों वाली बीमारी की समस्याओं के चलते ही लोगों की मौतें हुई है। हालांकि प्रशासन अभी तक इससे अनजान बना हुआ है। मंगलवार को पूर्व प्रमुख सुमन रावत की आकस्मिक मौत से लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बीते दिनों पूर्व प्रमुख के बेटे रामसागर (35) की सांस लेने में तकलीफ के चलते आकस्मिक निधन हो गया था और 30 अप्रैल को उनके भतीजे राम सागर (32) का भी इसी तरह आकस्मिक निधन हुआ है।

Fever
खौफ के साए में जी रहे इस गांव के लोग, अब तक आधा दर्जन लोगों की हो चुकी है मौत(फोटो:सोशल मीडिया)

इस गांव में पहले भी हो चुकी है लोगों की मौत

एक ही परिवार में हुई तीन आकस्मिक मौतों ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दिया है। इतना ही नहीं इन्ही समस्याओं के चलते ही रामअचल मिश्र (58) वर्ष भवानी सहाय मिश्रा (50) वर्ष व सलीम की (35)वर्षीय पत्नी की भी मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सामूहिक कोरोना टेस्टिंग एवं सैनिटाइज कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार