बरेली: होम आइसोलेशन में दीजिए कोरोना को मात, दवाएं लेने का जानें सही तरीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना वैक्सीन का संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। काफी बढ़ी संख्या में लोग उपचार के अभाव में है। कोरोना के लक्षण पता कर कम लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आईसोलेशन में दवाओं का सेवन करने और कोरोना को हराने के …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना वैक्सीन का संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। काफी बढ़ी संख्या में लोग उपचार के अभाव में है। कोरोना के लक्षण पता कर कम लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आईसोलेशन में दवाओं का सेवन करने और कोरोना को हराने के लिए चिकित्सकीय सलाह जारी की है। स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि कम लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नियमित तौर पर दवाओं का सेवन करें।

सीएमओ डा.एसके गर्ग बताते हैं कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। गाइडलाइन के तहत बताई गई दवाओं का सेवन करें। इससे जल्दी लाभ मिलेगा। बताया कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण है और वह अभी रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ऐसे में वह भी दवाओं का सेवन कर सकते हैं, जिससे उपचार में देरी नहीं होगी।

वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी व एसीएमओ डा.अशोक कुमार ने बताया कि ऐसे मरीजों को एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बताया कि होम आइसोलेशन में मरीज को तापमान, श्वसन दर और ऑक्सीजन रैबुलेशन दिन में तीन बार जांचना चाहिए। होम आइसोलेशन वाले मरीजों के प्रारंभिक जांच के 10 वें दिन व भर्ती होने 7 वें दिन डिस्चार्ज किया जाएगा। बताया कि इसके बाद भी उन्हें 8 दिनों तक क्वारंटाइन रहना जरूरी है।

इस प्रकार करें दवाओं का सेवन:
रात को खाना खाने के बाद एक गोली आइवरमेक्टिन की 12 एमजी रोजाना सेवन करनी है। एक बार में लगातार तीन दिन के लिए यह दवा लेनी है। एजिथ्रोमायसिन की 500 एमजी की एक गोली दिन में खाने के बाद एक बार में लगातार तीन दिन के लिए लेनी है। डॉक्सी 100 एमजी की गोली दिन में दो बार 10 दिनों तक लेनी है। क्रोसिन 650 एमजी दिन में 4 बार दिन के लिए या शरीर दर्द, बुखार आने पर लें। लिम्सी 500 (एसकोर्बिक एसिड 500 एमजी) की दवा रोज 10 दिन तक खानी है। कैलसिरोल सप्ताह में एक बार लेना है। इसका प्रयोग 6 हफ्ते तक करें।

संबंधित समाचार