एटा जिले के एसपी क्राइम राहुल कुमार का निधन, मौत की वजह जानकर हर कोई रह गया हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एसपी क्राइम राहुल कुमार का आज कोरोना से निधन हो गया है। वे संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में ही …

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एसपी क्राइम राहुल कुमार का आज कोरोना से निधन हो गया है। वे संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रशासन ने भी उनकी मौत की वजह कोरोना से संक्रमित होने बताया है।

एसपी की मौत की वजह जानने के बाद हर कोई हैरान है। राहुल के साथ काम करने वाले अफसर और कर्मचारी उनके आकस्मिक निधन से बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि किसी को  भी उम्मीद नहीं थी कि राहुल इतनी जल्दी उनका साथ छोडकर चले जाएंगे।

संबंधित समाचार