मुक्तेश्वर: कपिल सिब्बल का मोदी पर निशाना, कहा- सरकार की नाकामियों के कारण रोजाना हो रहीं हजारों मौत
मुक्तेश्वर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल निजी दौरे पर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में पहुंचे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम व उससे निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से पूरे देश में गंभीर हालात …
मुक्तेश्वर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल निजी दौरे पर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में पहुंचे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम व उससे निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से पूरे देश में गंभीर हालात पैदा हो रहे हैं। मगर सरकार बेकाबू होते कोरोना पर नियंत्रण कर पाने में फेल साबित हुई है।
सिब्बल का कहना है कि देश में कोरोना संक्रमण के कारण करीब 20 हजार लोगों की मृत्यु हो रही है। इसके बावजूद भी इलाज को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी नहीं हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, बेड की व्यवस्थाएं नहीं हैं। सरकार की नाकामियों के कारण हजारों लोगों की मौत हो रही है।
वहीं, जब सिब्बल से बंगाल, केरल और असम में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार और कांग्रेस के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के विषय में सवाल पूछा तो उन्होंने सवाल को ही टाल दिया और कहा कि इस समय देश के हालात नाजुक हैं, इसलिए इस समय चुनाव से जुड़े सवालों पर बात करना ठीक नहीं है। सभी को एकजुट होकर महामारी से निपटने का सोचना चाहिए।
