RLD प्रमुख और पूर्व केंद्रीय म‍ंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख चौधरी अजित सिंह का गुरूवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष के थे। उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। गुरूग्राम के एक अस्पताल में आज सुबह करीब 08:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। …

लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख चौधरी अजित सिंह का गुरूवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष के थे। उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। गुरूग्राम के एक अस्पताल में आज सुबह करीब 08:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पिछली 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्हे गुरूग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनो से उनकी सांस लेने की समस्या काफी बढ़ गयी थी जिसके बाद उन्हे जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरूग्राम में ही किया जायेगा।

चौधरी अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी, 1939 को मेरठ में हुआ था। किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र चौधरी अजित सिंह का प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा रहा है। वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय गठबंधन (राजग) सरकार में कृषि मंत्री के पद पर रहे जबकि 2011 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्री का पद दिया।

छोटे चौधरी के नाम से मशहूर अजित सिंह बागपत से सात बार सांसद रहे है। वह आईआईटी खड़गपुर के छात्र रहे है जबकि अमेरिका के शिकागो स्थित प्रौद्योगिकी संस्थान से उन्होने आगे की पढाई की। इससे पहले उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने अमेरिका में 17 वर्षों तक विश्व विख्यात आईटी कंपनी आईबीएम में कार्य किया और 1980 में वह पिता चरण सिंह का साथ देेने वापस भारत आये। चौधरी की पार्टी रालोद ने हाल ही में सम्पन्न पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया था।

संबंधित समाचार