एमके स्टालिन ने संभाली तमिलनाडु की कमान, जानिए मंत्रिमंडल में कौन-कौन हैं शामिल?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु में 10 वर्ष के अंतराल के बाद छठवीं बार सत्ता में लौटी द्रमुक सरकार में एम के स्टालिन की अगुवाई वाले 34 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में स्टालिन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की …

चेन्नई। तमिलनाडु में 10 वर्ष के अंतराल के बाद छठवीं बार सत्ता में लौटी द्रमुक सरकार में एम के स्टालिन की अगुवाई वाले 34 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में स्टालिन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेता से नेता बने मक्कल नधि माईम के संस्थापक कमल हसन, एमडीएमके महासचिव और राज्यसभा सदस्य वाइको और एआईएडीएमके समन्वयक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम , वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता एल गणेशन समेत विभिन्न गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री बाद में राज्य सचिवालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण कर महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किये। 34 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पूर्ववर्ती करुणानिधि सरकार में शामिल रहे मंत्रियों के साथ ही 15 नये चेहरों और दो महिलाओं को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। स्टालिन ने दपरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं को इस मंत्रिमंडल में बरकरार रखा है। बता दें, द्रमुक के नेता व पार्टी सचिव दपरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री होंगे। इससे पहले वाली सरकार 2006-11 में वो लोक निर्माण मंत्री के पद पर थे।

आपको बता दें, दुरुईमुरुगन उन 18 मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें इस बार भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं, चेन्नई के पूर्व मेयर एम सुब्रमणयन और पार्टी के नेता पी. के. सेकराबाबू पहली बार मंत्री बनेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुबर्मणयन को स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग दिया गया तो वहीं, सेकरबाबू को हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ प्रबंधन विभाग दिया गया।

इनके अलावा मंत्रिमंडल में पी के सेकरबाबू, एस एस नसर, चेन्नई के पूर्व मेयर सुब्रमण्यन, द्रमुक पूर्व सचेतक और सखापानी, पी मूर्ति, आर गांधी, एस एस शिवशंकर, पलानीवेल त्यागराजन, अनिबल महेश मोय्यामोजी, शिवा वी मयनाथन, सीवी गणेशन और टी मनो थांगराज हैं। मंत्रिमंडल में दो महिला प्रतिनिधि भी शामिल हैं जिननें पूर्व मंत्री शुश्री गीता जीवन और एन क्लायविजी सेल्वराज हैं।

विपक्षी अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पनीरसेल्वम, कांग्रेस के पी चिदंबरम समेत गठबंधन के नेता, एमडीएमके अध्यक्ष वाइको और राज्य के शीर्ष अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया था और सभी ने मास्क लगाया हुआ था।

स्टालिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पार्टी नेताओं के साथ मरीना बीच स्थित अपने पिता एवं पूर्व द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि , सीएन अन्नादुरई और पेरियार के स्मारक पर गये तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वह करुणानिधि के गोपालपुरम निवास भी गये और अपनी माता से आशीर्वाद लिया।

मोदी ने स्टालिन को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एम के स्टालिन को बधाइयां।”

मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों के नाम और उन्हें आवंटित विभागों की सूची इस प्रकार है।

एम के स्टालिन- मुख्यमंत्री
दुरईमुरुगन- जल संसाधन
केएन नेहरू- नगरपालिक प्रशासन
आई पेरियास्वामी- सहकारिता
के पोनमुड़ी- उच्च शिक्षा
ईवी वेलू- जनकार्य
एमआरके पनीरसेल्वम- कृषि एवं किसान कल्याण
केकेएसएसआर रामचंद्रन- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन थंगम थेन्नारासु- उद्योग
एस रघुपति- विधि
एस मुथुस्वामी- आवास एवं शहरी विकास
टीएम अनबरासन- ग्रामीण उद्योग
एमपी सामीनाथन- सूचना एवं प्रचार
सुश्री गीता जीवन- समाज कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण अनिता आर राधाकृष्णन- मत्स्य , मछुआरा कल्याण एवं पशुपालन एसआर राजकन्नपन- परिवहन
के रामचंद्रन- वन
आर सक्करापाणी- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
वी सेन्थिल बालाजी- विद्युत एवं आबकारी
आर गांधी- हाकरघा
एमए सुब्रमणियम- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एसएस शिवशंकर- पिछड़ा वर्ग कल्याण
पीके शेखरबाबू- एचआर एवं सीई
पलानीवेल थंगराजन- वित्त एवं मानव संसाधन प्रबंधन एस एम नासर- दुग्ध एवं डेयरी विकास
जीकेएस मस्तान- अल्पसंख्यक कल्याण एवं अप्रवासी तमिल कल्याण अनबिल महेश पोय्यामोझि- स्कूल शिक्षा
शिवा वी मेय्यानाथन- पर्यावरण , जलवायु परिवर्तन और युवा कल्याण एवं खेल विकास सीवी गणेशन- श्रम कल्याण एवं कौशल विकास
टी एम थंगराज- सूचना प्रौद्योगिकी
एम माथिवेंथन-पर्यटन
एन कयालविझि सेल्वाराज- आदि द्रविदाड़ कल्याण

संबंधित समाचार