यूपी: इस बड़े शिक्षण संस्थान को मिली आठ मेडिकल इंस्टीट्यूट के ऑक्सीजन ऑडिट की जिम्मेदारी
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू)एकेटीयू को लखनऊ के आठ शासकीय और निजी मेडिकल संस्थानों को ऑक्सीजन आपूर्ति एवं खपत के सम्बन्ध में सूचना संकलित करने एवं ऑक्सीजन ऑडिट के लिए नामित किया गया है। इन आठ संस्थानों में एसजीपीजीआई, आरएमएलआईएमएस, केजीएमयू, इरा मेडिकल कॉलेज, कैरियर मेडिकल कॉलेज, इंटीग्रल मेडिकल इंस्टीट्यूट, प्रसाद मेडिकल …
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू)एकेटीयू को लखनऊ के आठ शासकीय और निजी मेडिकल संस्थानों को ऑक्सीजन आपूर्ति एवं खपत के सम्बन्ध में सूचना संकलित करने एवं ऑक्सीजन ऑडिट के लिए नामित किया गया है।
इन आठ संस्थानों में एसजीपीजीआई, आरएमएलआईएमएस, केजीएमयू, इरा मेडिकल कॉलेज, कैरियर मेडिकल कॉलेज, इंटीग्रल मेडिकल इंस्टीट्यूट, प्रसाद मेडिकल इंस्टीट्यूट और टीएसएम मेडिकल इंस्टीट्यूट शामिल है।
चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन आपूर्ति के ऑडिट के लिए एकेटीयू ने काम शुरू कर दिया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मुताबिक इस काम के लिए विवि के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के डॉ. अनुज कुमार शर्मा एवं आईईटी के डॉ. पवन कुमार तिवारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

आईआईटी कानपुर को उपलब्ध कराई जाएगी जानकारी
विवि द्वारा रोजाना इन संस्थानों की ऑक्सीजन आपूर्ति एवं खपत के संबंध में सूचना एकत्र कर आईआईटी कानपुर को उपलब्ध करवाई जाएगी। आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार एप के जरिए फिर पूरे प्रदेश के संस्थानों की ऑक्सीजन आपूर्ति का विश्लेषण करके प्रदेश सरकार को जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब है कि पहले चरण में प्रदेश के 54 चिकित्सा संस्थानों की ऑक्सीजन ऑडिट करवाई जा रही है। इसमें आईआईटी कानपुर के साथ आईआईएम लखनऊ, एकेटीयू, आईआईटी बीएचयू, एमएमटीयू गोरखपुर, एमएनआईटी प्रयागराज मिलकर काम कर रहे हैं।
