बरेली: नहीं था कोई अपना तो पुलिस ने दिया अर्थी को कंधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जब रिश्तेदारों समेत पड़ोसियों ने मुंह फेर लिया तो पुलिस ही लाचार महिला के काम आई। महिला के फोन पर पुलिस उनके घर पहुंची और मृत पति की अर्थी तैयार कर उनका अंतिम संस्कार कराया। इससे पहले भी इज्जतनगर पुलिस सहित सामाज सेवियों ने यह काम किया था। प्रेमनगर के बीडीए कॉलोनी …

बरेली, अमृत विचार। जब रिश्तेदारों समेत पड़ोसियों ने मुंह फेर लिया तो पुलिस ही लाचार महिला के काम आई। महिला के फोन पर पुलिस उनके घर पहुंची और मृत पति की अर्थी तैयार कर उनका अंतिम संस्कार कराया। इससे पहले भी इज्जतनगर पुलिस सहित सामाज सेवियों ने यह काम किया था।

प्रेमनगर के बीडीए कॉलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार सुबह 112 पर फोन कर सूचना दी की उसके पति विजय कुमार मेंहदी रत्ता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं है। इस बुरे वक्त और महामारी के चलते आस-पास के लोगों ने भी दूरियां बना ली है।

इस पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर अवनीश यादव, दरोगा विजय पाल सिंह, हेड कांस्टेबल सतपाल, कांस्टेबल सर्वेश अत्री समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे और उनकी अर्थी तैयार कर उन्हें कांधा दिया और श्मशान में ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कराया।

संबंधित समाचार