बरेली: 8 मई से मिलिट्री हॉस्पिटल के साथ 27 केंद्रों पर लगेगा टीका
बरेली, अमृत विचार। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले के 27 केंद्रों पर 3320 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में युवाओं की जागरुकता के चलते मिलिट्री अस्पताल को …
बरेली, अमृत विचार। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले के 27 केंद्रों पर 3320 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में युवाओं की जागरुकता के चलते मिलिट्री अस्पताल को भी वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। यहां 18 वर्ष से अधिक के सौ युवाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी चयनित किया गया है। वैक्सीनेशन को लेकर सभी सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोविन एप की वेबसाइट पंजीकरण के लिए खुल गई हैं।
27 केंद्रों में से 14 के स्लॉट कुछ घंटे बाद ही बुक हो गए। खासकर जिला महिला अस्पताल समेत अधिकांश स्लॉट पर शाम तक एक भी पंजीकरण की जगह नहीं बची। शहर के सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्लॉट शाम होने से पहले ही बुक हो चुके थे। फरीदपुर, भोजीपुरा, आंवला और क्यारा के स्वास्थ्य केंद्रों पर बुकिंग फुल हो गई।
इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
जिला महिला अस्पताल 120, बानखाना 100, सुभाष नगर 100, बाकरगंज 100, पुराना शहर 100, जगतपुर 100, सिविल लाइन 100, इज्जतनगर 100, मढ़ीनाथ 100, फरीदपुर 200, बिथरी चैनपुर 200, नबावगंज 150, भमौरा 150, रामनगर 100, भोजीपुरा 200, फतेहगंज 200, मीरगंज 150, बहेड़ी 150, क्योलड़िया 100, आवंला 100, क्यारा 100, मझगवां 100, शेरगढ़ 100, कुआडांडा 100, रिच्छा 100, एयरफोर्स स्टेशन 100, मिलट्री हास्पिटल 100।
