बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना से बचने के लिए लोगों को दी ऐसी टिप्स, जानकर सिर पकड़ लेंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बलिया के बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कोरोना को लेकर अजीबोगरीब दावा कर रहे हैं। सुरेंद्र सिंह की मानें तो गौ मूत्र के नियमित सेवन से कोविड संक्रमण नहीं होता है। वायरल वीडियो में …

लखनऊ। बलिया के बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कोरोना को लेकर अजीबोगरीब दावा कर रहे हैं। सुरेंद्र सिंह की मानें तो गौ मूत्र के नियमित सेवन से कोविड संक्रमण नहीं होता है। वायरल वीडियो में वे दूसरों को भी ऐसा करने के लिए सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हो रही है। लोग उनके वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

वायरल वीडियो में सुरेन्द्र सिंह ने कोरोना को लेकर कही ये अजीबोगरीब बातें

इस वीडियो में सुरेंद्र सिंह खुद भी गोमूत्र पीते नज़र आ रहे हैं और लोगों को भी रोज इसके सेवन की सलाह दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक जी कहते हैं- ‘बेरिया विधानसभा की पूरी जनता से फिर से एक अपील करना चाहता हूं।

ये पतंजलि का गोधन अर्क है। मैं सुबह रोज खाली पेट पांच ढक्कन ठंडे पानी में मिलाकर गो मूत्र पीता हूं। इसके वैज्ञानिक तत्व क्या हैं, ये मुझे नहीं पता। लेकिन यही सेवन करके लगातार 18 घंटे मैं आप सब के बीच रहता हूं और कोविड से भी बचा हुए हूं।

मैं ये दिखाना चाहता हूं कि मैं भी पीता हूं।’ इस वीडियो में आगे वे कहते हैं- ‘मुझे पूरा विश्वास हो गया है सिर्फ गाय के गोमूत्र या गोधन अर्क का सेवन करके कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है’।

संबंधित समाचार