आज का राशिफल | 09 मई, 2021
मेष राशि आज का दिन आपके लिये सामान्य ही रहने वाला है। सभी कार्यों को उत्साह से करें। अध्यात्मिक वातावरण में रहेंगे। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वृष राशि आज व्यापार में कोई बड़ी डील सोच विचारकर करें। सबसे विचार-विमर्श और सहमति लेना भविष्य के …
मेष राशि
आज का दिन आपके लिये सामान्य ही रहने वाला है। सभी कार्यों को उत्साह से करें। अध्यात्मिक वातावरण में रहेंगे। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
वृष राशि
आज व्यापार में कोई बड़ी डील सोच विचारकर करें। सबसे विचार-विमर्श और सहमति लेना भविष्य के लिये हितकर होगा। देर रात तक जागने के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। मेहनत से जी न चुरायें।
मिथुन राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी प्रगाढ़ता आयेगी।
कर्क राशि
आज दोपहर के बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। बौद्धिक लेखन और पठन-पाठन में रुचि लेंगे। आप घर पर से ही ऑफिस के कार्यों को सफलता पूर्वक अंजाम दे पायेंगे। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है।
सिंह राशि
आज मन में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शंका रहेगी। गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं। बुजुर्गों से डांट खानी पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाये रखें। अपने गुप्त रहस्य किसी को न बताएं।
कन्या राशि
आज भोजन की शुद्धि का ध्यान रखें। सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। कहीं बाहर से घर आएंं तो पूरी तरह से सुरक्षा का ध्यान रखें। दस्त और उल्टी की समस्या हो तो सीधे अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें।
तुला राशि
आज मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। भविष्य को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज दूसरों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन न करायें। सभी कार्यों को सिलसिलेवार तरीके से पूरा कर लेंगे। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। कुछ नया खोजने की इच्छा मन में रहेगी। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे।
धनु राशि
आज अपने कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। धन की समस्या हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात होगी। प्रेमी जन को लेकर मन में कुछ चिन्ता रहेगी। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं।
मकर राशि
आज आप के लिए व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। इम्यून बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। परिवार और समाज में सन्तुलन बनाकर रखें।
कुंभ राशि
आज योजना के अनुरूप कार्य करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। घर के छोटे सदस्यों के प्रति काफी स्नेह भाव रखेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि
आज आपका स्वास्थ्य के प्रति दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। ज्ञानचर्चा में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापारिक डील को लेकर जल्दबाजी न करें।
