यूपी: 10 मई से 11 और जिलों में लगेगी कोरोना वैक्सीन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते ही प्रदेश सरकार के निर्देश पर विभिन्न जनपदों में पहले से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते ही प्रदेश सरकार के निर्देश पर विभिन्न जनपदों में पहले से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

इसी कड़ी में 11 और जिलों में 10 मई से 18 साल से ऊपर वालों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम 9 की बैठक में वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा हुई। इस बैठक में 18 ज़िलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों को सोमवार से वैक्सीन लगवाने की अनुमति पर सहमति मिल गई।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रथम चरण में कोरोना से प्रभावित यूपी के सात जिलों में वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई थी।
इन सात जिलों में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और बरेली जिला शामिल है।

इन 11 जिलों में 10 से होगी वैक्सीनेशन की शुरुआत

अब इसमें 11 और जिलों को भी शामिल किया गया है। जिसमें नोएडा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मथुरा, अयोध्या, झांसी, आगरा, गजियाबाद और प्रयागराज का नाम भी जोड़ा गया है।

 

 

इन जिलों के लोग कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टीका लगवा सकते हैं।

ऑनलाइन करना होगा रजिस्ट्रेशन

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ वैक्सीन के डोज का ऑर्डर दिया हुआ है। जो आने वाले कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएगा। वहीं सोमवार से ऑन द स्पॉट जाकर वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त की जा रही है। अब सभी लोगों को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता