यूपी के इस जिले में कोरोना संक्रमित 7342 लोग हाे गए ‘लापता’, पूरी बात जानकर दंग रह जाएंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद उड़ाकर रख दी है। जनपद में कोरोना संक्रमित पाए गए 7342 लोग ‘लापता’ हैं। लापता इसलिए, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय केसों की सूची में इनका नाम शामिल हैं, लेकिन हैरत की बात ये कि …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद उड़ाकर रख दी है। जनपद में कोरोना संक्रमित पाए गए 7342 लोग ‘लापता’ हैं।
लापता इसलिए, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय केसों की सूची में इनका नाम शामिल हैं, लेकिन हैरत की बात ये कि इन तमाम लोगों का नाम न तो अस्पताल की सूची में और न ही होम आइसोलेशन वाली सूची में। इसकी सबसे बड़ी वजह कोरोना मरीजों की सही से मानिटरिंग का न होना माना जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में शुक्रवार तक 14673 एक्टिव केस थे। अस्पतालों में 1865 और 5466 होम आइसोलेशन में हैं, लेकिन इन रिकॉर्ड में 7342 लोग नहीं हैं। कुछ लोग पहचान छिपाकर कोरोना की जांच कराने वाले हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बने हैं।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनका पता नहीं लगा पा रहा है। ऐसे में संक्रमण की चेन को रोक पाना विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती और आइसोलेट मरीजों की कुल संख्या सक्रिय मरीजों से बहुत कम है। इन लापता मरीजों के बारे में विभाग को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
कई लोगों ने नाम बदलकर कोरोना जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गायब हो गए। इसके बाद आधार कार्ड लेकर टेस्ट किए जाने लगे। इसके बावजूद लापता मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है।

यूपी में धीरे-धीरे घटने लगे हैं कोरोना के केस
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, आज भी पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,076 मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 372 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 649 टेस्ट हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 241403 टेस्ट हुए हैं। कोविड की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 14 लाख 53 हजार 679 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
