बरेली: सामान्य मौतें कम और कोरोना से मरने वालों की संख्या ज्यादा
बरेली, अमृत विचार। श्मशान स्थलों पर सामान्य मौतों की संख्या में भले ही कमी आई हो लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या रविवार को ज्यादा रही। संजयनगर और सिटी श्मशान भूमि पर रविवार को कोरोना से मरने वाले 25 लोगों का दाह संस्कार किया गया। हालांकि अब सामान्य मौतों की संख्या पहले के मुकाबले …
बरेली, अमृत विचार। श्मशान स्थलों पर सामान्य मौतों की संख्या में भले ही कमी आई हो लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या रविवार को ज्यादा रही। संजयनगर और सिटी श्मशान भूमि पर रविवार को कोरोना से मरने वाले 25 लोगों का दाह संस्कार किया गया। हालांकि अब सामान्य मौतों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। आने वाले कुछ दिनों में मृतकों की संख्या में और भी ज्यादा कमी आने के आसार बताए जा रहे हैं।
कोरोना की वजह से अभी कुछ दिन पहले मृतकों की बड़ी संख्या थी। इसकी वजह से श्मशान स्थलों पर शवों की अंत्येष्टि करने तक में दिक्कत आ रही थी लेकिन कुछ दिनों से श्मशानों में शवों के लाने की संख्या में खासी कमी आ गई है। संजयनगर श्मशान में रविवार को 23 शवों का दाह संस्कार किया गया, जबकि पहले यह संख्या 40 और उससे भी ज्यादा थी।
यहां कोरोना से मरे लोगों के 13 शव लाए गए थे। इसी तरह सिटी श्मशान भूमि में भी रविवार को सिर्फ 22 शव ही जाए, जिनकी संख्या पहले कुछ दिनों पहले के मुकाबले लगभग आधी हो गई है।
हालांकि इन शवों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 रही। श्मशान स्थल के कर्मचारियों का कहना है कि शवों की संख्या कम होने से उनकी अंत्येष्टि को लेकर आ रही दिक्कत काफी कम हो गई है। पहले चबूतरे के बजाय नीचे जमीन पर भी शवों की अंत्येष्टि करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। जबकि गुलाबबाड़ी में जिन चार शवों की अंत्येष्टि हुई, वे सब सामान्य मौतें थी।
