बदायूं: कोरोना संक्रमण से जिला राजस्व अधिकारी की मौत
बदायूं,अमृत विचार। बदायूं ने अपने एक और अधिकारी को खो दिया। सोमवार को कोरोना संक्रमण से जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज समेत चार की मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व ही तहसील सहसवान के एसडीएम किशोर गुप्ता की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। मूल रूप से जिला बांदा के निवासी जिला राजस्व …
बदायूं,अमृत विचार। बदायूं ने अपने एक और अधिकारी को खो दिया। सोमवार को कोरोना संक्रमण से जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज समेत चार की मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व ही तहसील सहसवान के एसडीएम किशोर गुप्ता की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
मूल रूप से जिला बांदा के निवासी जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तबियत ज्यादा खराब होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को सुबह उनकी मौत हो गई। वह तहसील बिसौली में एसडीएम भी रहे थे। कुछ महीने पहले ही जिला राजस्व अधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें मिलनसार व्यक्तियों में गिना जाता था।
एसडीएम के बाद अब एक और अधिकारी के खोने पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से हिल गया। राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। सोमवार को युवा वाहिनी के एक पूर्व पदाधिकारी अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो और लोगों की मौत हो गई।
