आज का राशिफल | 11 मई, 2021
मेष राशि आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी और सार्थक चर्चा होगी। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। वृष राशि आज घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव होने की सम्भावना है। …
मेष राशि
आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी और सार्थक चर्चा होगी। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
वृष राशि
आज घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव होने की सम्भावना है। बाहरी व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें। परिवार और सम्बन्धियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
आज सोच विचार लिए गये निर्णयों से आपको लाभ प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में आपको जो भी कार्य मिलेगा उसका परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार में नया एग्रीमेंट हो सकता है।
कर्क राशि
आज आप अपनी मनःस्थिति को मजबूत बना रखें। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। नयी नौकरी मिल सकती है। किसी मित्र की सहायता से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विवाहित सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे।
सिंह राशि
आज परिवार का वातावरण शान्तिमय रहेगा। दोपहर तक काम का बोझ रहेगा लेकिन शाम का समय काफी अच्छे से बीतेगा। कारोबार की योजनाओं को भविष्य में टालने के बजाय शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित करने का प्रयास करें।
कन्या राशि
आज जीवनसाथी पर शंका न करें। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आप दिन भर व्यस्तता रहेगी। बड़े अधिकारी के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला राशि
आज पति-पत्नी को आपस में बात अवश्य करनी चाहिए। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। उत्तम स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेदिक काढ़ों का प्रयास करें। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आपके नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज मनोनुकूल कार्यों को समय देंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क बनाकर काम करने से आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।
धनु राशि
आज आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। अच्छे लोगों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। विशिष्ट लोगों के अनुभवों और सलाह पर विचार करें। अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिये। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे।
मकर राशि
आज प्रेमी जन से अपने मन की बात कर सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। शाम के समय प्रेमी जन के साथ व्यतीत करेंगे।
कुंभ राशि
आज महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूरे करने में सफल रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को खरीद सकते हैं। मन काफी प्रसन्न रहेगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पायेंगे।
मीन राशि
आज कारोबार की स्थिति में सुधार आयेगा। लोग आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आपकी बातों को काफी महत्व मिलेगा। मेहनत और प्रयासों का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।
