रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे लखनऊ, कोविड अस्पताल का करेंगे निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ दौरे पर आएंगे। लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की पहल पर डीआरडीओ और एचएएल ने लखनऊ में मिशन मोड पर कोविड अस्पताल तैयार किया है। उनका लखनऊ का दौरा करीब तीन घंटे का होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करीब …

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ दौरे पर आएंगे। लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की पहल पर डीआरडीओ और एचएएल ने लखनऊ में मिशन मोड पर कोविड अस्पताल तैयार किया है। उनका लखनऊ का दौरा करीब तीन घंटे का होगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करीब 11:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह 11:45 बजे सरोजनीनगर के हज हाउस में तैयार एचएएल कोविड हॉस्पिटल के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पर एचएएल व राज्य सरकार के सहयोग से तैयार 255 बेड के कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद दोपहर करीब एक बजे अवध शिल्पग्राम पहुंचकर वहां शुरू हो चुके अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। यहां रक्षा मंत्री डीआरडीओ व सेना के अधिकारियों से मिलेंगे। यहां अब तक 505 में से 250 बेड पर मरीजों की भर्ती हो रही है।

यहां पर बाकी 250 ऑक्सीजन वाले बेड पर कोरोना संक्रमित रोगियों की भर्ती भी मंगलवार से शुरू हो जाएगी। अवध शिल्प ग्राम से करीब डेढ़ बजे वह सीधे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

संबंधित समाचार