बरेली: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। फतेहगंज पूर्वी में बीती रात बिलपुर-निबडिया के बीच रेल की आप लाइन पर प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। एसपी देहात राज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक वे रात से गायब थे। दोनों की मौत की …

बरेली। फतेहगंज पूर्वी में बीती रात बिलपुर-निबडिया के बीच रेल की आप लाइन पर प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। एसपी देहात राज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक वे रात से गायब थे। दोनों की मौत की सूचना मिलने पर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

जिला शाहजहांपुर में थाना जैतीपुर के गांव मगनपुर निवासी 15 वर्षीय लड़की कक्षा आठ की छात्रा थी जिसका 25 वर्षीय श्याम सिंह के पुत्र अनूप सिंह से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी रिश्ते में युवक की भतीजी बताई जा रही है। सोमवार रात दोनों घर से गायब हो गए थे और मंगलवार सुबह करीब छह बजे दोनों के शव बरेली जिले की बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले।

सूत्रों ने बताया कि दोनों रेलवे लाइन के किनारे किनारे जा रहे थे। इसी बीच ट्रेन के आ जाने से दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये। इसके चलते ट्रेनों का आवागमन भी रुक गया। इस दौरान गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस बिलपुर में, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस मीरानपुर कटरा में और एक मालगाड़ी आउटर पर खड़ी रही। एक घंटे के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।

संबंधित समाचार