बरेली: चलती कार का गेट खुला, बुजुर्ग की गिरने से मौत
बरेली, अमृत विचार। बाइक को बचाने के चक्कर में कार सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे चलती कार का अचानक गेट खुल गया। कार में बैठै बुजुर्ग नीचे गिरकर घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें बदायूं स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें बरेली के जिला …
बरेली, अमृत विचार। बाइक को बचाने के चक्कर में कार सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे चलती कार का अचानक गेट खुल गया। कार में बैठै बुजुर्ग नीचे गिरकर घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें बदायूं स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें बरेली के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। सोमवार रात बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी 60 वर्षीय तेज राम 6 मई को अपनी कार से कहीं जा रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था लेकिन जब उनकी कार बदायूं मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची। इसी बीच अचानक सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश में कार के चालक ने ब्रेक लगा दिए जिससे कार का दरवाजा अचानक खुल गया और तेजराम चलती कार से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ड्राइवर ने घटना की सूचना उनके घर वालों को दी। मौके पर पहुंचकर उन्हें इलाज के लिए बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से हालत नाजुक देख कर उन्हें अगले ही दिन इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल लाया गया जहां बीती रात उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का नाम राम श्री है। वह 7 बच्चों के पिता थे।
