बरेली: 580 नए संक्रमित, दो लोगों की मौत
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है लेकिन बरेली में सरकार की यह हथियार भी कोरोना के सामने कुंद पड़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को भी जिले में 580 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते 24 घंटे में दो कोविड पॉजिटिव मरीजों …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है लेकिन बरेली में सरकार की यह हथियार भी कोरोना के सामने कुंद पड़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को भी जिले में 580 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते 24 घंटे में दो कोविड पॉजिटिव मरीजों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है।
कोविड-19 अस्पताल में भर्ती संक्रमित ओएम थामस की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक दिन पहले ही गंभीर हालत में उनको कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविंद्र मोहन शुक्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव थी। कोविड अस्पताल में भर्ती थे।
इधर, आईडीएसपी प्रभारी डाक्टर मीशम अब्बास ने बताया कि मंगलवार को कालीबाड़ी, इज्जतनगर, राजेंद्रनगर, गांधीनगर, जनकपुरी, नवादा शेखान, डीडीपुरम, बड़ा बाजार, साउथ सिटी कालोनी, आवास विकास, साधना कालोनी, महानगर, कर्मचारीनगर, बसंत बिहार, सिविल लाइंस में मंगलवार को 580 लोग संक्रमित मिले हैं।
