आजम खान के इलाज को लेकर प्रो. रामगोपाल और अफजाल अंसारी ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा सांसद आजम खां की हालत मंगलवार को गंभीर हो गई है। उन्हें कोविड आईसीयू में रखा गया है। उनके फेफड़े में संक्रमण बना हुआ है। उन्हें पहले से ज्यादा ऑक्सीजन दी जा रही है। आजम खां की खराब तबीयत के लिए सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रदेश की योगी सरकार को जिम्मेदार …

लखनऊ। सपा सांसद आजम खां की हालत मंगलवार को गंभीर हो गई है। उन्हें कोविड आईसीयू में रखा गया है। उनके फेफड़े में संक्रमण बना हुआ है। उन्हें पहले से ज्यादा ऑक्सीजन दी जा रही है। आजम खां की खराब तबीयत के लिए सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रदेश की योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी में निकृष्टतम शासकों का राज्य है। जिस तरह से आज़म साहब को अकारण जेल में रखकर इलाज तक की अनुमति नहीं दी गयी वह नीचता की पराकाष्ठा है। ऐसे लोग नरकगामी होंगे ये मेरे जैसे लाखों लोगों की बद दुआएं हैं।

आजम खान को सही इलाज मिलना चाहिए: अफजाल अंसारी

वहीं माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई और बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी ने आजम खान के इलाज पर आशंका जाहिर करते हुए कहा कि अब उनकी भी जान के लाले पड़े हैं। आजम खान के लिए ताना बाना रचा जा रहा है। लगता है आजम खान के लिए सारी योजनाएं बना ली गयी हैं।

अफजाल अंसारी ने ही इशारों में सरकार पर कोरोना इलाज के बहाने खुन्नस निकालने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आजम खान को सही इलाज मिलना चाहिए। लेकिन लगता है कि आजम खान के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है।

आजम खान का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान कोरोना संक्रमित हैं और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें 10 किलो ऑक्सीजन लोड के सपोर्ट पर रखा गया। फ़िलहाल उनकी कंडीशन स्थिर बताई जा रही है और वे 24 घण्टे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

संबंधित समाचार